पूर्व सरपंच के निधन से समाज में शोक

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Jun 2025 7:43 PM

विज्ञापन

नगर परिषद धोकरधरा वार्ड 26 निवासी सह तात्कालीन विशनपुर दत्त पंचायत के पूर्व सरपंच राजेन्द्र मंडल 76 साल की उम्र में सोमवार की सुबह निधन हो गया.

विज्ञापन

बनमनखी. नगर परिषद धोकरधरा वार्ड 26 निवासी सह तात्कालीन विशनपुर दत्त पंचायत के पूर्व सरपंच राजेन्द्र मंडल 76 साल की उम्र में सोमवार की सुबह निधन हो गया. निधन की खबर से समाज में शोक की लहर दौड़ गयी. वे अपने पीछे पुत्र, पुत्री, नाती-पोता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि राजेन्द्र मंडल की पहचान सिर्फ विशनपुर दत्त पंचायत तक सीमित नहीं थे, उन्हें पूरे प्रखंड में लोग जानते थे. गांव में किसी पर संकट आता था तो वे सबसे पहले मदद को आगे आते थे. उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक, नेताओं जनप्रतिनिधियों ने शोक प्रकट कर ईश्वर से मृत आत्मा को सदगति प्रदान करने की कामना की. उनकी अंतिम यात्रा में गांव सहित आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए. लोगों ने नम आंखों से विदाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन