ईद-उल-अजहा में शामिल हुए समाजसेवी जितेंद्र यादव

Updated:
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा में शामिल हुए समाजसेवी जितेंद्र यादव

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. कुर्बानी के पर्व ईद-उल-अजहा में समाजसेवी जितेंद्र यादव भी शामिल हुए और नमाजियों के साथ खुशियां मनायी. श्री यादव ने शनिवार की सुबह से ही चिमनी बाजार सहित विभिन्न ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा करने पहुंच रहे लोगों से मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी. श्री यादव ने कहा कि ईद-उल-अजहा का बलिदान का त्योहार है. यह त्यौहार इंसान को अपने कर्तव्य पथ पर ईमानदारी से चलते हुए अपना सर्वस्व कुर्बान करने की सीख देता है. यह इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो पैगंबर इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है.समाजसेवी जितेंद्र यादव ने कहा कि पूरा पूर्णिया जिला हमारा परिवार है और परिवार के सुख-दुख में शामिल होना हमारा फर्ज है. परिवार के सदस्यों के बीच जाति-धर्म, उंच-नीच और अमीरी-गरीबी का भेदभाव नहीं होना है. मौके मुख्य रूप से वार्ड पार्षद मो. सिताब, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो वसीम, मनोज कुमार साह, पूर्व वार्ड पार्षद नीतू दा, दिलिप चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन