पूर्णिया में खुले कौशल विश्वविद्यालय ताकि यहां के युवाओं को मिले रोजगार : पप्पू यादव

Updated at : 30 Mar 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया में खुले कौशल विश्वविद्यालय ताकि यहां के युवाओं को मिले रोजगार : पप्पू यादव

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने देश के कौशल प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाते हुए केंद्र सरकार से सीधा सवाल किया है.

विज्ञापन

कौशल प्रशिक्षित युवाओं के रोजगार को लेकर सांसद पप्पू यादव ने सदन में उठाया मुद्दा पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने देश के कौशल प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाते हुए केंद्र सरकार से सीधा सवाल किया है. उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) और अन्य कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत लाखों युवाओं को प्रशिक्षण तो दिया जा रहा है, लेकिन उनमें से वास्तविक रूप से कितनों को नौकरी मिली है. सांसद ने इस अंतर पर चिंता जताते हुए कहा कि केवल प्रमाणपत्र बांटने से युवाओं का भविष्य नहीं बदलेगा, बल्कि प्रशिक्षण के बाद सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करना ही किसी भी कौशल योजना की असली सफलता होगी. पप्पू यादव ने इस बहस से केंद्र में पूर्णिया और सीमांचल के युवाओं को रखते हुए क्षेत्र में बड़े कौशल ढांचे की जरूरत पर जोर दिया. पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि पूर्णिया, कोसी और सीमांचल जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा प्रशिक्षण लेने के बावजूद रोजगार के अभाव में दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत की ओर पलायन करने को मजबूर हैं. ऐसे में कौशल विकास को स्थानीय रोजगार से जोड़ना समय की सबसे बड़ी मांग है. कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने जवाब में कहा कि कौशल भारत मिशन के तहत मंत्रालय प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जन शिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से देशभर में युवाओं को कौशल, पुनर्कौशल और कौशलोन्नयन प्रशिक्षण दे रहा है. सरकार का उद्देश्य युवाओं को उद्योग आधारित कौशल से लैस कर भविष्य के लिए तैयार करना है. इसी संदर्भ में सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में एक समर्पित कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग को फिर से प्रमुखता से रखा. पप्पू यादव ने यह भी कहा कि पूर्णिया का भौगोलिक और सामाजिक महत्व इसे पूर्वी बिहार के कौशल हब के रूप में विकसित करने के लिए उपयुक्त बनाता.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन