मजगामा हाट में स्थिति सामान्य, एसपी ने की अफवाहों से बचने की अपील
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Sep 2025 5:25 PM
एसपी ने की अफवाहों से बचने की अपील
पूर्णिया/ बैसा. बैसा प्रखंड के मजगामा हाट में धार्मिक विवाद के 24 घंटे के अंदर ही प्रशासन ने स्थिति सामान्य कर ली है. अब लोग वहां प्रशासनिक सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम में जुट गये हैं. एसपी स्वीटी सेहरावत ने अपना बयान जारी करते हुए अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी अफवाह पर ध्यान देने से बचें. एसपी ने बताया कि इस घटना में पुलिस अग्रेतर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है. पूछताछ के लिए लोग हिरासत में लिए गए हैं. एसपी ने बताया कि घटना के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा बंधक बनाये गये व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. उग्र भीड़ ने आगजनी की. इसके बाद हल्का पुलिस बल और हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इधर, शनिवार को मजगामा हाट में ऐहितयात के तौर पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहे. बायसी एसडीओ अभिषेक कुमार रजक, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय , बीडीओ बैसा राजकुमार चौधरी, सीओ बैसा गोपाल कुमार, थानाध्यक्ष रौटा कुणाल किशोर सौरभ, अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, डगरुआ थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल, अमौर एसआइ अमजद अली स्थिति पर नजर रखते नजर आये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










