बहन-बहनोई ने महिला के साथ की मारपीट
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 Apr 2026 7:04 PM
बायसी
बायसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत असजा मोबैया पंचायत के पुंडालय गांव वार्ड 2 के जिया कौशर के साथ उसकी बहन और बहनोई पोखरिया गांव के निवासी ने बुरी तरह मारपीट की. उसे अपनी मां के घर से भी निकाल दिया. जिया कौशर ने बताया कि 31 तारीख की दोपहर कुछ बात से नोंकझोंक हो गई थी, इसमें उनके जीजा हामीद रजा और उनकी बहन कादेरा कौसर दोनों मिलकर उसे बुरी तरह से पीटने लगे. वह बेहोश हो गई. उसका पति बाहर रहता है. कुछ लोगों की मदद से उसे बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां उनका इलाज कराया गया. इस मामले को लेकर जिया कौशर ने बायसी थाना में आवेदन दिया. इस मामले में थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवन से पूछने पर बताया कि आवेदन मिला है और इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










