विवि सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने वीसी को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

पूर्णिया विश्वविद्यालय
पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने सात सूत्री मांगों को लेकर कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह को ज्ञापन सौंपा है. इसमें समय पर पेंशन भुगतान, प्रोन्नति प्राप्त शिक्षकों का वेतन निर्धारण कर सत्यापन कोषांग को भेजने, वेतन सत्यापन के नाम पर 25 प्रतिशत काटी गई राशि का अविलंब भुगतान , सामूहिक बीमा राशि का पूर्ण भुगतान तथा छठा एवं सातवां वेतनमान के वेतनांतर का भुगतान की मांग शामिल है. इससे पहले संघ की की बैठक डॉ दिलीप प्रसाद साह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पेंशन सम्बंधी मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई. सेवा नवृत्ति लाभ के मनमाने तथा अनियमित तरीके से भुगतान पर गहन विचार किया गया. बैठक के बाद सभी सेवानिवृत्त शिक्षक कुलपति से मिल कर सात सूत्री मांग पत्र समर्पित किए. इस दौरान यह बात सामने आयी कि कुछ महाविद्यालय से सेवा निवृत्ति सम्बंधी कागजात समय पर नहीं भेजा जाता है जिससे पेंशन निर्धारण में विलंब होता है . सभी मांगों के संदर्भ में कुलपति ने भरोसा दिया कि निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सेवानिवृत शिक्षकों के काम होंगे. बैठक में डा. चन्द्रकांत यादव, डॉ शब्बीर हुसैन, डॉ सिकन्दर प्रसाद यादव, डॉ बच्ची राम, डॉ अमरनाथ पाठक, डॉ प्रभुकांत झा, डॉ यतिनाथ मिश्रा, डॉ कामेश्वर पंकज, डॉ अर्चना भारद्वाज, डॉ प्रकाश चन्द्र झा, डॉ अबूतालिव, सुधीर प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










