पारंपरिक तरीके से मनायी गयी संथाली एकादशी दुर्गा पूजा

पूर्णिया की महापौर व कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव हुए शामिल
पूर्णिया की महापौर व कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव हुए शामिल पूर्णिया. गौरा पंचायत के अंदेली में शुक्रवार की देर रात्रि संथाली एकादशी दुर्गा पूजा सह मेला में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.महापौर विभा कुमारी एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने अंदेली के ग्रामीणों सहित आसपास से पहुंचे तमाम श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए एकादशी संथाली दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. ज्ञात हो कि शारदीय नवरात्र के दशमीं तिथि के अगले दिन एकादशी तिथि को आदिवासी समुदाय के लोग काफी धूमधाम एवं पारंपरिक तरीके से संथाली एकादशी दुर्गा पूजा प्रत्येक वर्ष अंदेली दुर्गा मंदिर में मनाते हैं. इसमें पूरे विधि-विधान के साथ आदिवासी समुदाय के लोग मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं. ये लोग अपनी परंपरा को दर्शाती नाट्य का मंचन करते हुए माता रानी को खुश करते हुए आराधना करते हैं. महापौर विभा कुमारी ने मौके पर कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण रखना चाहिए. जब जरूरत पड़ी तो मां दुर्गा महिषासुर से युद्ध के लिए रणक्षेत्र में उतर पड़ी थीं. मतलब यह है कि आप अपने जीवन में योद्धा बने, कर्म पथ पर आपकी जीत सुनिश्चित है.वहीं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने मौके पर मौजूद जनमानस को संथाली एकादशी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा से विनती है कि आप सबों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आये. दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य का और अनाचार पर सदाचार की जीत का प्रतीक है. मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष मुन्नी मरांडी, बबलू हांसदा, रघु टुडू, दिनेश मरांडी, परंगना मरांडी, कार्नेलिश टुडू, तपेश कुमार यादव, नीतीश मंडल, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, छोटू यादव, परवेज आलम सहित कई गणमान्य एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




