प्रीपेड मीटर समेत ज्वलंत मुद्दों पर राजद ने दिया धरना

प्रीपेड मीटर मामला
कसबा. राष्ट्रीय जनता दल के कसबा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर आलम के नेतृत्व में भ्रष्टाचार , प्रीपेड मीटर एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दे को लेकर एकदिवसीय धरना कसबा प्रखंड मुख्यालय दिया गया. धरना को कसबा विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश महासचिव मोहम्मद शाहनवाज आलम ,जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास , पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव ,जिला प्रधान महासचिव अभय कुमार सिन्हा उर्फ बंटी सिन्हा,युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन कुमार यादव , युवा राजद के प्रदेश महासचिव संजीव कुमार पासवान , जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ,युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद दानिश ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड में म्यूटेशन के नाम पर मोटी रकम की उगाही हो रही है. गरीब और मेहनतकश वाशिंदे प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं. युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार यादव ने कहा कि जनता और जन सरोकार के मुद्दों को अविलंब निष्पादित करना चाहिए . फोटो. 14 पूर्णिया 25- धरना देते राजद नेता
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










