हत्यारोपित की गिरफ्तारी को लेकर धमदाहा एसडीपीओ से गुहार
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 7:04 PM
धमदाहा थाना कांड 284/ 25 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजन ने धमदाहा के एसडीपीओ से गुहार लगायी है.
पूर्णिया. धमदाहा थाना कांड 284/ 25 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजन ने धमदाहा के एसडीपीओ से गुहार लगायी है. यह मामला धमदाहा थाना अंतर्गत सिमर टोला वार्ड 15 का है. जहां बीते 21 सितंबर को विश्राम टुडू का 25 वर्षीय इकलौता पुत्र राजकुमार टुडू घर से निकला था. उसकी लाश 28 सितंबर को पटवार छुड़ाने के क्रम में बरामद की गयी थी. इस संबंध में पुलिस द्वारा लाश का पोस्टमार्टम कराया गया और मृतक के पिता के आवेदन पर धमदाहा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस कांड में धमदाहा थाना क्षेत्र के आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी जमीन हड़पने की मंशा से ही उनके बेटे की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था. उन्होंने बताया कि बेटे की हत्या से एक महीना पूर्व सभी आरोपित उसके घर पहुंचकर जमीन छोड़ देने की धमकी दी थी. यह जमीन उन्हें ससुराल से मिली है. उन्होंने बताया कि सभी आरोपित जमीन के ब्रोकरी का काम करते हैं. इन सभी ने पूरी साजिश कर उसके इकलौते बेटे की हत्या कर दी, ताकि जमीन का उत्तराधिकारी नहीं रहे. थाना में केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. मामले में धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि अबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिला है. रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट होगा कि युवक की हत्या की गयी है या फिर कोई अन्य वजह से मौत हुई. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










