पूर्व मुखिया ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच बांटी राहत सामग्री

बनमनखी
प्रतिनिधि, बनमनखी. प्रखंड की महादेवपुर पंचायत वार्ड नं 2 में गत 23 मार्च की रात महादलित बस्ती में आग लगने से तीन परिवार का तीन घर राख हो गये. अग्नि पीड़ित परिवार नीरो देवी, रीता देवी, रेखा देवी ने अंचलाधिकारी को आवेदन दिया था. तत्काल अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन ने प्लास्टिक सीट दिया था. साथही तीनों अग्नि पीड़ित परिवारों को अनुदान राशि भी दी. वहीं महादेवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया लड्डू साह ने तीनों अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच एक-एक चावल का पैकेट, दाल, आलू, साड़ी,लुंगी तथा नगद राशि बांटे.आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया. पूर्व मुखिया बताया कि महादलित परिवारों का घर में रखे कपड़ा अनाज सभी कुछ जलकर खाक हो गया था. अग्नि पीड़ित परिवारों की नाजुक स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने मदद की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




