पूर्णिया की बेटी मोनाली को गोवा में मिला यूथ अचीवमेंट अवार्ड
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 28 May 2026 5:27 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. गोवा में पूर्णिया की मोनाली सागर को यूथ अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है. इससे उनके परिवार सहित जिले में हर्ष का माहौल है. गोवा में आयोजित नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2026 के दौरान मोनाली सागर को उनके उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता तथा युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रतिष्ठित यूथ अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू तथा केरल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में देश के 18 राज्यों से युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जहां राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व और युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित अनेक प्रतिभागियों में से केवल 8–10 चयनित व्यक्तियों को उनके विशेष योगदान के लिए यूथ अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया. यह सम्मान मोनाली सागर की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ता है. बताते चलें कि इससे पहले भी पूर्णिया के मधुबनी स्थित मैथिल टोला की मोनाली सागर को भारत मंडपम में इसी वर्ष यूथ इंस्पिरेशन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. इस अवसर पर मोनाली सागर ने कहा कि ऐसे सम्मान केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को और अधिक मजबूत करने का माध्यम होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










