स्वतंत्रता आन्दोलन में अनुपलाल मेहता के योगदान को लोगों ने किया याद
Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 28 May 2026 5:26 PM
स्वतंत्रता सेनानी स्व. अनुपलाल मेहता की पुण्यतिथि
पूर्णिया. स्थानीय रंगभूमि मैदान के निकट स्थित सामाजिक न्याय मंच के कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी स्व. अनुपलाल मेहता की पुण्यतिथि मनायी गयी. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सह मंच के सक्रिय सदस्य डॉ. रामशरण मेहता ने की. सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने स्व. अनुपलाल मेहता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. इस अवसर पर शहर के अनेक बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया. आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में जेपी. समाज सेवा संस्थान (न्यास) के कार्यकारी अध्यक्ष सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक दीपनारायण यादव सहित बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार किसान मजदूर संघ के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार यादव, अम्बेडकर सेवा सदन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप पासवान, समाजवादी नेता आलोक कुमार, शिक्षक नेता शंभू प्रसाद सिंह, जेपी. समाज सेवा संस्थान (न्यास) के सचिव शेखर कुमार, कुशवाहा कल्याण परिषद के पूर्व जिला सचिव अरविन्द कुमार मेहता, राजीव राजहंस, शिवशंकर मेहता, शिवचरण दास आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सामाजिक न्याय मंच के संयोजक संजय सिंह सिन्धु ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










