मंदिर संस्थापक चुन्नीलाल जैन के जन्मोत्सव पर रामायण पाठ
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 04 Jan 2026 7:02 PM
बनमनखी
बनमनखी. बनमनखी नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को मंदिर के संस्थापक सह अध्यक्ष चुन्नीलाल जैन का 75 वां जन्मोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक एवं उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला.कार्यक्रम की शुरुआत रामायण पाठ से हुई,जिसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करायी गयी. ई.इसके बाद केक काटकर जन्मदिवस समारोह मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बनमनखी विधायक व सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि उपस्थित रहे.वहीं रविवार को पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका भी कार्यक्रम में शामिल हुए.इसके अतिरिक्त नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि नरेश यादव, उपसभापति प्रतिनिधि वकील मंडल आदि ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सक्रिय जीवन की कामना की.वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










