शिशु मंदिर की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र

मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर
प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों द्वारा बड़हरा थाना में रक्षाबंधन का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बड़हरा थाना में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी को रक्षासूत्र बांध कर मिठाईयां खिलायी गयी.थानाध्यक्ष संजय कुमार ने सभी बहनों से परिचय लिया.सभी बहनों से आगे का लक्ष्य पूछा गया.उन्होंने कहा किसी भी प्रकार का यदि समस्या हो तो 112 नंबर डायल करें हम सहायता के लिए पहुंच जाएंगे.मौके साक्षी कुमारी, आयुषी कुमारी, देवांशी कुमारी, रौनक राज,सुजाता कुमारी, दीपशिखा कुमारी,आराध्या कुमारी,आराधना कुमारी आदि मौजूद थे. फोटो. 17 पूर्णिया 20- पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधती बहनें
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










