राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल में पूर्णिया विजेता, मुंगेर उपविजेता

Published at :29 Jan 2025 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल में पूर्णिया विजेता, मुंगेर उपविजेता

राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के दिवराधनी पंचायत के राजकीय बुनियादी उत्कमित उच्च विद्यालय दिवरा बाजार खेल मैदान में नंदलाल उरांव मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पूर्णिया व मुंगेर के बीच खेला गया. पूर्णिया की महिला टीम ने 0-3 से मुंगेर की महिला टीम को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दिवराधनी पंचायत के मुखिया ठाकुर चंदन सिंह एवं दिवराधनी पंचायत पैक्स अध्यक्ष बिपिन कुमार ने ट्राफी प्रदान की.मैच के निर्णायक की भूमिका में विवेक कुमार उरांव थे जबकि पोल जज की भूमिका में स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ी राकेश कुमार और अतिश कुमार थे. उद्घोषक के रूप में विनोद कुमार उरांव ने बखूबी अपनी भूमिका निभाई. इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक विरेन्द्र कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक चंदेश्वरी उरांव, गुरूदेव भगत, दयानंद जयसवाल, ओमप्रकाश भगत, अरविंद कुमार, प्रमोद उरांव, राकेश उरांव, संजय उरांव,रवि जयसवाल, अतिश कुमार लाल बहादुर उरांव ,मुरारी सिंह,अमित सिंह आदि मौजूद थे. फोटो. 29 पूर्णिया 4- विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन