ePaper

जमा साख अनुपात में पूर्णिया राज्य में अव्वल, सितंबर तिमाही तक 96.87 % रहा

Updated at : 25 Nov 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
जमा साख अनुपात में पूर्णिया राज्य में अव्वल, सितंबर तिमाही तक 96.87 % रहा

सितंबर तिमाही तक 96.87 % रहा

विज्ञापन

डीएलसीसी की बैठक में की गयी इस उपलब्धि की सराहना

सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की धीमी प्रगति पर चिंता

पूर्णिया. जिला स्तरीय परमर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक हुई. बैठक की कार्यवाही, प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम सितम्बर 2025 तिमाही की जमा साख अनुपात, वार्षिक साख योजना, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, कृषि ऋण एवं अन्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. जिले का जमा साख अनुपात सितम्बर 2025 तिमाही तक 96.87% रहा, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है. इस उपलब्धि के लिए सभी बैंकों के कार्य की सराहना की गयी. वार्षिक साख योजना की उपलब्धि राशि में सितम्बर 2025 तक 115% रही. सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं यथा, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना,प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, पीएम स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर अध्यक्ष द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया. साथ ही उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि आगामी 15 दिनों में इन योजनाओं से संबंधित सभी आवेदनों के स्वीकृति/ ऋण वितरण में वांछित सुधार लाकर लक्ष्य को प्राप्त करें. किसान क्रेडिट कार्ड में बैंकों की प्रगति संतोषजनक रही. बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनायें जैसे कि अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मे जिला का लक्ष्य 100% से अधिक प्राप्त कर लेने पर आभार व्यक्त किया गया. बैठक में निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ,वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग), अग्रणी जिला प्रबन्धक, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र निदेशक, जिला गब्य विकास पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी (सूक्षम वित्त) ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी एवं पूर्णिया जिले के समस्त बैंको के प्रतिनिधि एवं बिहार सरकार के अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे. अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन