पूर्णिया में शक में पति बना हैवान, पत्नी के शव के टुकड़े कर कॉलेज परिसर में दफनाया
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 17 May 2026 12:58 PM
Purnia Murder Case
Purnia Murder Case: पूर्णिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाला खौफनाक मामला सामने आया है. पत्नी पर शक करने वाले पति ने पहले उसकी हत्या की, फिर शव के टुकड़े कर कॉलेज परिसर में गड्ढा खोदकर दफना दिया.
Purnia Murder Case: पूर्णिया के केनगर से मो शहजादा हसन की रिपोर्ट . केनगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव की 24 वर्षीय विवाहिता नुसरत परवीन की हत्या ने पूरे सीमांचल को झकझोर दिया है. पुलिस के अनुसार महिला के पति मो महबूब ने चरित्र पर शक के कारण इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. हत्या के बाद आरोपी ने शव के टुकड़े किए और बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित एक एससी/एसटी कॉलेज परिसर में गड्ढा खोदकर दफना दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर शव बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.—
लव मैरेज के बाद लगी नशे की लत, पिता ने निकाला घर से
मृतिका की मां कमरूल निशा पति मोतीबुर्रहमान0ने बताया कि लगभग पांच वर्ष पूर्व उनकी बेटी नुसरत परवीन का पड़ोस के ही मो मुस्ताक के 30 वर्षीय पुत्र मो0महबूब के साथ प्रेम विवाह (लव मैरेज) हुआ था. शादी के कुछ समय बाद ही महबूब स्मैक, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का आदी हो गया. परिजनों का आरोप है कि उसने नुसरत को भी नशे की लत लगा दी थी, इसके बावजूद दोनों किसी तरह साथ रह रहे थे.
ससुराल से दोनों को किया बेदखल
परंतु, करीब छह महीने पहले आरोपी के पिता ने यह कहते हुए दोनों को घर से निकाल दिया कि तुमने बिना दान-दहेज के शादी की है, इसलिए इसे जैसे रखना है वैसे रखो
गर्भवती पत्नी और 3 साल की मासूम को लेकर निकला, फिर मांगने लगा दहेज
घर से निकाले जाने और रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर आरोपी महबूब अपनी तीन महीने की गर्भवती पत्नी और तीन साल की मासूम बेटी को लेकर गांव से बाहर चला गया.इसके बाद वह फोन पर नुसरत के मायके वालों से दहेज की मांग करने लगा. मृतका की मां ने जब अपनी गरीबी का हवाला देते हुए तुरंत दहेज देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी खुन्नस खा गया. वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा और जब भी मायके वाले नुसरत से बात करना चाहते, तो वह कभी मुंबई तो कभी हैदराबाद में होने का बहाना बनाकर बात टाल देता था.
बेटी किसी के साथ भाग गई आरोपी के झूठ ने खोला राज
पांच दिन पहले आरोपी महबूब अपनी तीन साल की बेटी को लेकर अकेले गांव पहुंचा.जब नुसरत के परिजनों ने बेटी के बारे में पूछा, तो उसने बेहद चालाकी से कहा कि आपकी बेटी किसी और के साथ भाग गई है.
हिरासत में पूछताछ में खोला राज
दामाद की बातों पर शक होने पर परिजनों ने चार दिन पहले केनगर थाने में बेटी की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दिन पहले आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन पिता ने दो दिनों के भीतर बेटे को हाजिर करने का आश्वासन देकर थाने से पीआर बांड पर छूट गया.
इसके बाद जब आरोपी महबूब को केनगर पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जो खुलासा किया जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए.कड़ाई से पूछताछ में कबूला गुनाह: काटकर गड्ढे में गाड़ दिया.
जहां राजमिस्त्री का काम किया वहीं दफनाया शव
पुलिस की पूछताछ में आरोपी महबूब ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी नुसरत पर चरित्र का शक (दूसरे से चक्कर होने का आरोप) होने के कारण उसकी हत्या कर दी. वह अररिया जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित एक एससी/एसटी कॉलेज में राजमिस्त्री का काम करता था.उसने वहीं रात्रि के समय नुसरत की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी और शव को परिसर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया.
इस जघन्य हत्याकांड के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश और सन्नाटा पसरा हुआ है. मायके वालों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा (फांसी की सजा) देने की मांग की है.
Also Read: सचिवालय कर्मियों के लिए 18 मई से शुरू होगी बस सेवा, जानें रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










