आज वैभव सूर्यवंशी की बारी, पिछले मैच में काइल जैमीसन ने दिखाई थी आंख
Published by : Ritu Raj Updated At : 17 May 2026 1:36 PM
जैमिसन विकेट लेने के बाद वैभव को आंख दिखाते हुए
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का 62वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला है. इस मुकाबले में फैंस वैभव सूर्यवंशी और जैमीसन की टक्कर देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में आज शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. दरअसल, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए पिछले मैच के दौरान गेंदबाज काइल जैमीसन और बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. उस मैच में विकेट लेने के बाद जैमीसन ने वैभव को आंखें दिखाई थीं. जिसके बाद आज 16 दिन बाद दोनों खिलाड़ी फिर आमने-सामने होंगे. वैभव के कोच के अनुसार, वैभव इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर जैमीसन को करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
पहले हिंगे अब जैमीसन की बारी
IPL 2026 में जब सनराइजर्स हैदराबाद के प्रवीण हिंगे ने अपना पहला मैच खेला, तो उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया. विकेट लेने के बाद प्रवीण ने जमकर जश्न मनाया. लेकिन जब दोनों खिलाड़ी दूसरे मैच में आमने-सामने आए, तो कहानी बिल्कुल बदल गई. इस बार वैभव सूर्यवंशी ने प्रवीण हिंगे के एक ही ओवर में 4 शानदार छक्के जड़ दिए और पिछले मैच का हिसाब बराबर कर लिया. इसके बाद 1 मई 2026 को रायपुर के मैच के दौरान जेमिसन ने भी वैसा ही गलती दोहराईं.
जैमीसन के ओवर में बरसेंगे रन
अब सबके मन में यह सवाल है कि क्या जैमीसन का हाल भी प्रवीण हिंगे जैसा ही होगा. इस पर कोच मनीष ओझा ने स्थिति साफ की है. उन्होंने कहा कि वैभव को कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है, उन्हें बस पहली गेंद को ध्यान से देखकर खेलना है. इसके बाद वह एक ओवर में आराम से 5-6 छक्के लगा सकते हैं.
राजस्थान को वैभव से बड़ी ‘आशा‘
राजस्थान रॉयल्स अभी भी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में टिकी हुई है. और टीम की इस सफलता में वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं. वह इस सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. वैभव ने अब तक खेले 11 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 440 रन बना लिए हैं, और अभी टीम के 3 मैच और बाकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ritu Raj
प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










