FIFA World Cup 2026 Final: फीफा ने रेफरी टीम का किया ऐलान, स्लावको विंसिक को मिली जिम्मेदारी

स्लावको विंसिक, मुख्य रेफरी (एक्स)
FIFA World Cup 2026 final referee: फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन भिड़ेंगे. स्लोवेनिया के स्लावको विंसिक होंगे मुख्य रेफरी. जानें पूरी टीम और मेसी की राय.
FIFA World Cup 2026 final referee: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने जा रहा है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा. स्लोवेनिया के अनुभवी रेफरी स्लावको विंसिक को इस अहम मैच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लियोनेल मेसी ने स्पेन की तारीफ की है.
स्लावको विंसिक होंगे फाइनल के मुख्य रेफरी
फीफा ने वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए अधिकारियों की घोषणा कर दी है. स्लोवेनिया के अनुभवी रेफरी स्लावको विंसिक को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विंसिक इस टूर्नामेंट में पहले ही तीन मुकाबलों में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं. उनका सबसे हालिया मैच मैक्सिको और इक्वाडोर के बीच राउंड ऑफ 32 मुकाबला था. फाइनल में उनका साथ देने के लिए टोमाज क्लान्चनिक और आंद्राज कोवाचिच सहायक रेफरी की भूमिका निभाएंगे. जॉर्डन के अधिकारी अदहम मखादमेह चौथे अधिकारी होंगे, जबकि मोहम्मद अलकलाफ रिजर्व असिस्टेंट रेफरी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
फाइनल रेफरी बनने की खबर सुनकर भावुक हुए विंसिक
फीफा द्वारा साझा किए गए वीडियो में स्लावको विंसिक फाइनल का रेफरी चुने जाने की खबर मिलने के बाद भावुक नजर आए. बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खुशी में उनकी आंखों से आंसू निकल आए. विंसिक को यूरोप के सबसे अनुभवी रेफरियों में गिना जाता है. वह वर्ष 2010 से फीफा की सूची में शामिल हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग की है. इनमें यूईएफए चैंपियंस लीग जैसे प्रतिष्ठित मुकाबले भी शामिल हैं. वर्ल्ड कप 2022 में भी उन्होंने दो मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई थी, जबकि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में वह अब तक तीन मुकाबले संभाल चुके हैं.
मैक्सिको-इक्वाडोर मैच में दिखा था सख्त रवैया
विंसिक का राउंड ऑफ 32 का मैक्सिको बनाम इक्वाडोर मुकाबला काफी चर्चा में रहा था. उन्होंने मैच के दौरान कई खिलाड़ियों को पीले कार्ड दिखाए थे. इक्वाडोर के डिफेंडर पिएरो हिंकापी को लाल कार्ड भी मिला था, जब वह मैक्सिको के स्ट्राइकर सैंटियागो जिमेनेज से भिड़ंत के दौरान अपना मुंह ढकने की घटना में शामिल हुए थे. अब उनकी नजर वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबले को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने पर होगी.
मेसी ने स्पेन को बताया मजबूत टीम
फाइनल से पहले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने स्पेन की जमकर तारीफ की है. मेसी ने कहा कि स्पेन एक शानदार टीम है और उसका खेलने का तरीका कई वर्षों में विकसित हुआ है. मेसी ने कहा कि स्पेन के कई खिलाड़ी बार्सिलोना से जुड़े हैं, जो उनके दिल के बेहद करीब है. उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनल मुकाबला बेहद करीबी और रोमांचक होगा. मेसी के अनुसार, स्पेन के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और टीम शानदार फुटबॉल खेलती है. उन्होंने कहा कि वह स्पेनिश खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानते हैं और कई खिलाड़ियों के खिलाफ खेल चुके हैं.
इसे भी पढ़े- FIFA World Cup 2026 Final: भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला? जानें पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










