ePaper

सितंबर में हो पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन : सांसद

Updated at : 29 Mar 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
सितंबर में हो पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन : सांसद

नागरिक उड्डयन मंत्री से किया आग्रह

विज्ञापन

सांसद पप्पू यादव ने में नागरिक उड्डयन मंत्री से किया आग्रह

पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल से सितंबर 2025 तक पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि बिहार में एक भी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नहीं है और पटना एयरपोर्ट की सीमित क्षमताओं के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बोधगया, सीतामढ़ी और बिहार के अन्य बौद्ध तीर्थ स्थलों को ध्यान में रखते हुए बिहार में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा देने की भी मांग की. लोकसभा में एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि हवाई किराया 30 सेकंड में 7,000 रुपये से बढ़कर 32,000 रुपये तक कैसे पहुंच जाता है? उन्होंने सरकार से पूछा, ‘क्या हम पूंजीपतियों और एयरलाइंस कंपनियों के लिए काम कर रहे हैं या जनता की भलाई के लिए?’ उन्होंने सुझाव दिया कि हवाई टिकट की कीमतों पर निगरानी रखने के लिए एक स्वतंत्र कमेटी बनायी जाए, जिसमें डीजीसीए और संसद की संयुक्त कमेटी हो. साथ ही, उन्होंने मांग की कि त्योहारों, आपात स्थितियों और मेडिकल कारणों से यात्रा करने वालों के लिए टिकट के दाम तय किए जायें ताकि आम आदमी को राहत मिल सके. सांसद ने जीएमआर कंपनी द्वारा संचालित एयरपोर्ट्स पर महंगे खान-पान और अन्य सुविधाओं की कीमतों पर भी आपत्ति जतायी. उन्होने देश में पायलट की कमी को दूर करने के लिए भारतीय युवाओं को अधिक अवसर देने की मांग की.सांसद ने यह भी कहा कि सरकार को “वन नेशन, वन टैक्स ” लागू करना चाहिए ताकि हवाई यात्रा, एयरपोर्ट फीस और अन्य करों में पारदर्शिता बनी रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता पर अनावश्यक कर थोप रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन