पूर्णिया की जनता की जिद, जुनून व संघर्ष की जीत है पूर्णिया एयरपोर्ट : सांसद

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 6:29 PM

विज्ञापन

सांसद पप्पू यादव ने उद्घाटन से पूर्व पूर्णिया एयरपोर्ट का लिया जायजा

विज्ञापन

सांसद पप्पू यादव ने उद्घाटन से पूर्व पूर्णिया एयरपोर्ट का लिया जायजा पूर्णिया. पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने रविवार को स्थल निरीक्षण किया और इसे पूर्णिया व सीमांचल की ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया. सांसद ने कहा कि पूर्णिया के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है. हमें आश्चर्य होता है कि जिनके 16 साल के डबल इंजन की सरकार में नगर निगम का एक नाला तक नहीं बन पाया, वे लोग हवाई जहाज़ की उड़ान का दावा करते हैं. आज भी कई शहर जलजमाव से जूझ रहे हैं, सड़कों पर भरकमर पानी है और गांव कट रहे हैं लेकिन यह एयरपोर्ट पूर्णिया की जनता की जिद्द, जुनून, संघर्ष और संकल्प का परिणाम है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल पूर्णिया ही नहीं, बल्कि पूरे सीमांचल और कोशी क्षेत्र की है. पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया जो चाहता है, वह करता है. आगे भी पूर्णिया और सीमांचल की जनता सच और विकास की राह पर चलकर बड़े बदलाव करेगी. यहां की जनता नफरत और जुमलेबाज़ी की राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि सच्चाई और विकास के रास्ते पर चलती है.सांसद ने कहा कि इस एयरपोर्ट से पूर्णिया को नयी उड़ान मिलेगी.आने वाले चार सालों में हर शहर को पूर्णिया से जोड़ा जाएगा और सीमांचल को नयी ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा. इस मौके पर सांसद ने विशेष रूप से नागर विमानन मंत्री श्री के नायडू और भारत सरकार का आभार जताया. उन्होंने कहा कि “मैं नायडू जी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमारी भावनाओं का सम्मान करते हुए पूर्णिया को बेहतर एयरपोर्ट देने का काम किया. पूर्णिया हमेशा उनका ऋणी रहेगा. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और प्रधानमंत्री जी के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी बदौलत यह सपना साकार हो पाया है. इस मौके पर प्रतिनिधि अफरोज आलम, प्रवक्ता राजेश यादव, संजय सिंह, दिवाकर चौधरी, बबलू भगत, प्रमुख शाहनवाज आलम, कुमार दिवाकर सिंह, सुडु यादव, हरिष चौधरी, सुमित यादव, मो अरसद अली आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन