पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी सौगात, सांसद पप्पू यादव ने शुरू की ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी सौगात, सांसद पप्पू यादव ने शुरू की ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

सांसद पप्पू यादव ने शुरू की ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

Purnea Railway Station : अब टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लंबी कतार, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर ATVM और नए प्रतीक्षालय का उद्घाटन.

विज्ञापन

Purnea Railway Station : पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. शनिवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने स्टेशन परिसर में महिला प्रतीक्षालय, पुरुष प्रतीक्षालय और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) का उद्घाटन किया. नई सुविधा शुरू होने से अब यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और वे स्वयं मशीन के माध्यम से आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे.

टिकट के लिए नहीं लगेगी लंबी लाइन

उद्घाटन के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि यात्री अब मशीन के जरिए तेजी, पारदर्शिता और सुविधाजनक तरीके से टिकट प्राप्त कर सकेंगे. इससे स्टेशन पर भीड़ कम होगी और समय की भी बचत होगी.

इस मौके पर समस्तीपुर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति, डीआरयूसीसी सदस्य सह सांसद प्रवक्ता राजेश यादव समेत रेलवे के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की मांग

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पूर्वोत्तर बिहार, बंगाल और नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र है. उन्होंने कहा कि उनकी लगातार मांग रही है कि स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर इसका व्यापक विकास किया जाए.

उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है और उम्मीद है कि अगले चरण में पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को इस महत्वाकांक्षी योजना में शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान

Purnea Railway Station : वाशिंग पिट बनने से बढ़ेंगी नई ट्रेनों की संभावना

सांसद ने बताया कि पूर्णिया में वाशिंग पिट निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आई है. भूमि मापी और अतिक्रमण संबंधी कार्रवाई पूरी कर प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेज दिया गया है. वाशिंग पिट बनने के बाद पूर्णिया से कई नई ट्रेनों का परिचालन संभव हो सकेगा, जिससे सीमांचल और कोसी क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम, संजय सिंह, वैश खान, हरीश चौधरी, करन यादव, संगम, अमित आनंद सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: PMCH मामले में नया मोड़, पूर्व प्रिंसिपल पर विभाग ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के आदेश

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन