नारी सशक्तिकरण संवर्द्धन 24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभा यात्रा

Published at :21 Feb 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण संवर्द्धन 24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभा यात्रा

महापौर विभा कुमारी भी शामिल हुई

विज्ञापन

कलश यात्रा में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी भी शामिल हुई पूर्णिया. गायत्री परिवार, गुलाबबाग द्वारा नारी सशक्तिकरण संवर्द्धन 24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ एवं शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेला प्रांगण गायत्री शक्तिपीठ गुलाबबाग से शुक्रवार को भव्य कलश सद्ग्रंथ शोभा यात्रा निकाली गयी. जबकि संध्या में युग संगीत प्रवचन का आयोजन किया गया. इस कलश यात्रा में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी भी शामिल हुई. इस चार दिवसीय अनुष्ठान में शनिवार से ध्यान, साधना, प्रज्ञा योग, नारी सशक्तिकरण शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ, कार्यकर्ता गोष्ठी, युग संगीत व नारियों जागो स्वयं को पहचानो प्रवचन का आयोजन किया जाएगा जबकि रविवार को सुबह शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. तत्पश्चात गायत्री महायज्ञ व विराट संस्कार महोत्सव एवं संध्या 6 बजे से युग संगीत प्रवचन एवं राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने, सप्त आंदोलन, विराट दीप महायज्ञ व नशा निवारण संकल्प का आयोजन किया जाएगा. 24 फरवरी सोमवार को सुबह से ध्यान साधना, प्रज्ञायोग, विराट संस्कार महोत्सव, विभिन्न संस्कार एवं राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ, पूर्णाहूति एवं वंदनीय माताजी की जन्म शताब्दी के न्यूनतम संकल्प एवं नशा निवारण संकल्प, साधना, ज्ञान, घट-अंश, प्रशिक्षित समयदानी, युग साहित्य प्रचार का सकंल्प के पश्चात टोली विदाई समारोह किया जाएगा. महापौर विभा कुमारी ने महायज्ञ में पधारे सभी साधु-संतों, आयोजकों सहित कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन नगर निगम परिवार की ओर से किया. उन्होंने कहा कि कहा कि इस अनुष्ठान में महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाते हुए उन्हें रोजगार, शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बारे में बताया जाएगा जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सके. मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद सुनिता मांझी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अजय मांझी, मनोज साह, पूर्व वार्ड पार्षद पप्पू पासवान, राजेश झा, अनिल शर्मा, संजय सिंह, सुधा देवी, रूपम जायसवाल, धर्मशीला साह, मीरा मंडल, राजदेवी जी, सोमिका साहा, प्रदीप जी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन