दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जायेगी शोभायात्रा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 30 Mar 2026 6:52 PM

विज्ञापन

कसबा हिंदू युवा संघ की ओर से 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसे लेकर कसबा थाना के प्रांगण में सदर सीडीपीओ 2 राजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

कसबा थाना में शांति समिति की बैठक कसबा. कसबा हिंदू युवा संघ की ओर से 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसे लेकर कसबा थाना के प्रांगण में सदर सीडीपीओ 2 राजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में शोभायात्रा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने की बात कही गयी. साथ ही साथ रूट चार्ट पर भी विशेष चर्चा की गयी. इस मौके पर सदर सीडीपीओ 2 राजेश कुमार ने कहा कि शोभायात्रा में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी है. शोभायात्रा की प्रशासन की ओर से वीडियो रिकॉर्डिंग की जायेगी. साथ ही साथ ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की जायेगी. वहीं अतिसंवेदनशील इलाकों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेंगे. वहीं बैठक में मौजूद बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा. बैठक में कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन, कसबा हिंदू युवा संघ के अध्यक्ष ऋतिक राज विक्की, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार, छात्र संघ उपाध्यक्ष आभाष कुमार दर्वे , मनोज कुमार मोदी, बमबम साह, मुखिया रंजीत पासवान आदि मौजूद रहे. बैठक के उपरांत पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के रूट का भौतिक सत्यापन किया .

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन