भयमुक्त चुनाव कराना प्राथमिकता : डीएम

Updated at : 27 Jun 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

उप चुनाव को ले दी आयोग के निर्देशों की जानकारी

विज्ञापन

पूर्णिया. आगामी 10 जुलाई को रुपौली विधानसभा उप चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने स्टैंडिंग कमिटी की एक बैठक की. गुरुवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित उक्त बैठक में सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक के अलावा मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दल के अध्यक्ष एवं सचिव तथ अभ्यर्थिगण एवं कोषांगों के नोडल पदाधिकारीगण एवं वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में रुपौली विधानसभा उपचुनाव सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता पालन सहित सम्पत्ति विरूपण अधिनियम तथा वाहनों के उपयोग के संबंध में निर्वाचन आयोग के निदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा.

उप चुनाव को ले दी आयोग के निर्देशों की जानकारी

बैठक में रुपौली विधानसभा उप चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के बारे में जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया की डिस्पैच सेंटर तथा मतगणना केंद्र पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया को बनाया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा उप निर्वाचन में पीसीसीपी की व्यवस्था नहीं रहेगी. ईवीएम एवं अन्य महत्वपूर्ण सामग्री पीठासीन पदाधिकारी को हस्तगत कराया जाएगा. 85 वर्ष से ऊपर एवं दिव्यांगजन मतदाताओं को होम वोटिंग के लिए व्यवस्था की गई है.

40 (चालीस) लाख तक की राशि खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी को चुनाव के दौरान 40 (चालीस) लाख तक की राशि खर्च करने का प्रावधान निर्धारित किया गया है. उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों के उपयोग को वर्जित बताते हुए किसी भी प्रकार से मतदाताओं को डराने, धमकाने अथवा प्रलोभन देने एवं जाति, धर्म, भाषा समुदाय के रूप में तनाव पैदा करने को कानूनी अपराध बताया. उन्होंने कहा चुनावी सभा कार्यक्रम के लिए स्थल की अनुमति संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से लेना अनिवार्य है. उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को सी-वन फॉर्म में अपने अपराधी मामलों को तीन बार पेपर में प्रकाशित करना अनिवार्य होगा, यह कार्य नाम वापसी के बाद से 4 दिन के अंदर करने का प्रावधान है. बैठक में उप विकास आयुक्त, संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यगण मौजूद थे.

——————————————————

रुपौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या- 3,13,645

पुरुष मतदाताओं की संख्या- 1,61,704

महिला मतदाताओं की संख्या- 1,51,925

तृतीय लिंग की संख्या- 16

सर्विस वोटरों की संख्या- 242

कुल मतदान केंद्रों की संख्या- 321

मतदान केंद्र भवन (लोकेशन) की संख्या- 162

फोटो. 27 पूर्णिया 49- बैठक को संबोधित करते सामान्य प्रेक्षक एवं डीएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन