ePaper

महापौर व कांग्रेस नेता ने पूजा पंडालों व दुर्गा मंदिरों में निगम की तैयारी का लिया जायजा

Updated at : 27 Sep 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
महापौर व कांग्रेस नेता ने पूजा पंडालों व दुर्गा मंदिरों में निगम की तैयारी का लिया जायजा

नगर निगम क्षेत्र

विज्ञापन

पूर्णिया. नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न पूजा पंडालों एवं दुर्गा मंदिरों में मां भगवती की पूजा-आराधना काफी धूमधाम से हो रही है. दुर्गा पूजा के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर पूर्णिया नगर निगम काफी सजग है. पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने शनिवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी पूजा पंडालों एवं दुर्गा मंदिरों का निरीक्षण किया. महापौर ने इस दौरान मौजूद सिटी मैनेजर, मुख्य सफाई निरीक्षक, जेई सहित नगर निगम के कर्मियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए. पूजा पंडालों एवं मंदिरों तक जाने वाली सड़कों को मोटरेबुल किया जा रहा है. साथ ही पूजा-पंडालों की साफ-सफाई दिन-रात की जा रही है. इसके अलावा दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों तक जाने वाले रास्ते सहित मंदिर परिसर में वेपर एवं स्ट्रीट लाइट भी नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे हैं. साथ ही वार्डों में भी जहां-जहां लाइटें खराब है उसे भी युद्धस्तर पर ठीक करने का कार्य जारी है. इसके अलावा शहर की साफ-सफाई दिन-रात की जा रही है. इस संबंध में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, इसके लिए नगर निगम की पूरी टीम तत्पर है. उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा इस वर्ष स्वच्छता अभियान के तहत पूजा पंडालों में स्वच्छता से संबंधित बैनर-पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं ताकि पूजा पंडालों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके. वहीं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि इस वर्ष भी शहर में काफी भव्य तरह से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. नगर निगम द्वारा लगातार सभी पूजा पंडालों में साफ सफाई, लाइटिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि का काम किया जा रहा है.क्षेत्र भ्रमण के दौरान महापौर विभा कुमारी ततमा टोली स्थित दुर्गा मंदिर, रजनी चौक दुर्गा पूजा पंडाल, भट्ठा दुर्गाबाड़ी, मरंगा सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया.मौके पर मुख्य रूप से सिटी मैनेजर पवन कुमार पवन, वार्ड पार्षद आतिश सनातनी, मुख्य सफाई निरीक्षक कैलाश सिंह, जेई कुनील जी, संत मुरारी बाबा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज साह, बहादुर यादव, ललनेश सिंह, रामाकांत झा, राजू गुप्ता, निर्भय यादव, बच्चा बाबू, जितेंद्र गुप्ता, नीतू दा, दिलीप चौधरी, भूपेंद्र सिंह सहित नगर निगम के कर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन