सीएम नीतीश ने पूर्णिया को दी 580 करोड़ की सौगात, 62 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :28 Jan 2025 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
cm nitish pragati yatra| Pragati Yatra: CM Nitish gave a gift of Rs 580 crore to Purnia

पूर्णिया में नीतीश कुमार

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया को 580 करोड़ रुपये की सौगात दी है. इस दौरान उन्होंने कुल 62 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

विज्ञापन

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पूर्णिया पहुंचे. उन्होंने जिले को 580 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में केनगर प्रखंड अन्तर्गत मजरा पंचायत के कामाख्या स्थान पहुंचे थे. जहां कुल 62 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसमें 40 योजनाओं का उद्घाटन एवं 22 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है.

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने 9.176 किलोमीटर बायपास निर्माण, पूर्णिया में अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण, काझा कोठी में मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित कर पर्यटकीय सुविधा बहाल करने, धमदाहा से पूर्णिया 65 स्टेट हाइवे के फोरलेन और एयरपोर्ट से सीधा संपर्क की घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रमवार रूप से कामाख्या स्थान के विकास व सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटकीय सुविधा के लिएयात्री शेड, हाईमास्ट लाइट, दुकान, हवनकुंड, डॉरमेट्री के अलावा मजरा पंचायत के कामाख्या उच्च विद्यालय में खेल परिसर के निर्माण कार्य, प्रखंड परिसर मनरेगा पार्क, कामाख्या स्थान पोखर के सौन्दर्यीकरण एवं इन्लेट-आउटलेट तथा डगरुआ के कोहिला पंचायत में ग्राम संगठन भवन, जीविका के निर्माण, बायसी के प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण समेत कुल 62 योजनाओं का उद्घाटन किया.

Also Read: सेना की 150 एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा, मेजर के पत्र पर सरकार ने की ये कार्रवाई

रंगभूमि मैदान में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

इसी तरह, मां पुरणदेवी परिसर जाने केलिए मंदिर गेट तक सड़क निर्माण व पर्यटकीय विकास, एनएच 107 के भूतहा मोड़ से बायपास पथ का निर्माण, कसबा में कारी कोसी नदी पर बांध सह सड़क निर्माण, रंगभूमि मैदान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कामाख्या मंदिर में आयोजित होने वाले मेले को राजकीय दर्जा आदि की घोषणाएं की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री लेशी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन