पूर्णिया में चित्रांश समाज का भव्य होली मिलन समारोह आज

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 28 Feb 2026 7:09 PM

विज्ञापन

कला भवन में रंगों की उमंग संग सजेगी सुर-संगीत की महफिल

विज्ञापन

कला भवन में रंगों की उमंग संग सजेगी सुर-संगीत की महफिल

पूर्णिया. रंगों के महापर्व होली के आगमन से पूर्व स्थानीय कला भवन में रविवार एक मार्च को पूर्णिया के चित्रांश समाज द्वारा चित्रांश होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. । यह कार्यक्रम रविवार, इस वर्ष का होली मिलन समारोह विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समर्पित है. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की वंदना से होगी. समारोह के दौरान स्थानीय चित्रांश कलाकारों द्वारा पारंपरिक होली गीत, सुगम संगीत और शास्त्रीय गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी. युवाओं और बच्चों के लिए विशेष नृत्य प्रतियोगिता और ‘रंगोत्सव’ का आयोजन किया गया है, जहां फूलों की होली और गुलाल के साथ उत्सव मनाया जाएगा. यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रमुख पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण सुरुचिपूर्ण सामूहिक भोज है. समाज के लोगों के लिए पारंपरिक बिहारी और कायस्थ व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई है. ठंडई और मीठे व्यंजनों के साथ मेहमानों के स्वागत की तैयारी है. मुख्य संस्थापक दीपक कुमार दीपू ने बताया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य समाज की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विजय कुमार वर्मा, सह संयोजक विभूति कुमार और कार्यक्रम प्रमुख पंकज श्रीवास्तव, मनीष रंजन, मनीष सिन्हा, राजीव सिन्हा बब्बू, सत्यम श्रीराम, सूरज वर्मा, अभ्यम लाल, सत्यम श्रीवास्तव, नंदन वर्मा, सूरज वर्मा, सम्राट सिन्हा, कन्हैया श्रीवास्तव, पारस रंजन आदि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन