शहर में 24 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 05 Oct 2025 7:05 PM
हाउसिंग कॉलोनी
पूर्णिया. शहर के हाउसिंग कॉलोनी में बिजली के ट्रांसफर्मर पर शनिवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी. रात की आंधी में हाउसिंग कॉलोनी समेत शहर के विभिन्न जगहों पर ट्रांसफर्मर में फ्यूज की समस्या हुई जबकि कई जगह बिजली के तार गिर जाने से अंधकार छाया रहा. इससे विद्युत कंपनी को काफी नुकसान हुआ है. हाउसिंग कॉलोनी में जले ट्रांसफर्मर को महज 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लग जाने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है लोगों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता बलवीर कुमार बागीस, सहायक अभियंता रोहित कौशिक सहित संबंधित कर्मचारियों को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया. विद्युत कंपनी के कार्यपालक अभियन्ता बलवीर कुमार बागीस ने बताया कि हाउसिंग कॉलोनी सहित कई जगह ट्रांसफार्मर में खराबी आयी है और कई जगह बिजली के तार गिरने की शिकायत मिलते ही दुरुस्त किया गया है. हाउसिंग कॉलोनी में भी नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है. अब कहीं कोई समस्या नहीं है. मानव बल दिन रात कार्य मे जुटे हुए हैं. सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि अब निर्बाध बिजली आपूर्ति लोगों को मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










