अमौर में वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस छापेमारी में लंबित मामलों के वर्षों से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार वारंटी मो मुज्जफर साकिन खरहिया, थाना अमौर का निवासी बताया गया जो अमौर थाना कांड संख्या 140/2010 का प्राथमिकी अभियुक्त एवं पूर्णिया न्यायालय से निर्गत वारंट का वारंटी रहा है. पुअनि नशीब नारायण झा ने खरहिया गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार वारंटी मो मुज्जफर को अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. फोटो. 1 पूर्णिया 16 परिचय- गिरफ्तार वारंटी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










