चम्पानगर थाना पुलिस ने तीन शराबी को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में सोमवार की संध्या गश्ती के दौरान चम्पानगर थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों से तीन व्यक्तियों को शराब के नशे में पकड़ लिया. थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर तीनों को हिरासत में लिया गया था. ब्रेथ एनेलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के पश्चात तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया है. पकड़े गए व्यक्तियों में अनंत महतो निवासी प्रसादपुर बेलदारी, चम्पानगर थाना, बरून कुमार निवासी झंझरी टोला, श्रीनगर थाना, राहुल कुमार निवासी झंझरी टोला, श्रीनगर थाना शामिल हैं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन