15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्द्घाटन करेंगे पीएम मोदी, बिहार को मिला वंदे भारत और नई रेलवे लाइन का तोहफा 

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया आएंगे PM Modi

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया में जनसभा करेंगे. वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और अररिया-गलगलिया रेल लाइन समेत कई प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे. एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई के लिए उड़ानें शुरू होंगी. इन योजनाओं से सीमांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

PM Modi in Purnea: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंचेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और राज्य को नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और नई रेलवे लाइन समेत कई डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

औपचारिक रूप से शुरू होंगी विमान सेवायें 

चुनावी साल में पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. पूर्णिया एयरपोर्ट और सदर थाना क्षेत्र के शीशाबाड़ी चौक पर SSB कैंपस में उनके कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे. पूर्णिया एयरपोर्ट पर औपचारिक रूप से विमान सेवाओं की शुरुआत की जाएगी. एयरपोर्ट का काम अब पूरा को चला है और 5 सितंबर तक लास्ट टर्मिनल तैयार हो जाएगा. बाकी के निर्माण कार्यों को 10 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यहां से दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी. इसका लाभ सीमांचल के पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज के अलावा पश्चिम बंगाल और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा.

वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से पटना के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस ट्रेन की मांग कर रहे थे. यह ट्रेन पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन होकर दानापुर तक चलेगी. साथ ही अररिया जिले के जोगबनी से पूर्णिया होते हुए इस ट्रेन को चलाने पर भी विचार किया जा रहा है.

Also read: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP की बैठक, जीतन राम मांझी ने की बड़ी डिमांड 

नई रेल लाइन का उद्घाटन

अपने बिहार दौरे के दौरान पीएम मोदी सीमांचल क्षेत्र को नई रेल लाइन की सौगात भी देंगे. अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री अररिया-गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे. इस नई लाइन से अररिया और किशनगंज जिलों के लोगों को सीधा लाभ होगा और बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन