डाक पार्सल गाड़ी से भिड़ी पिकअप वैन, चालक समेत चार घायल, तीन गंभीर

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :07 May 2026 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
डाक पार्सल गाड़ी से भिड़ी पिकअप वैन, चालक समेत चार घायल, तीन गंभीर

चालक समेत चार घायल, तीन गंभीर

विज्ञापन

केनगर. पूर्णिया जिले के केनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत एनएच 231 पर अग्रवाल मार्केट के समीप गुरुवार 2:30 बजे दिन में गुलाबबाग से फल लादकर आ रही एक पिकअप वैन सामने से आ रही डाक पार्सल गाड़ी से भिड़ गयी. इस हादसे में पिकअप वैन पर सवार चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही है. वहीं, डाक पार्सल गाड़ी का चालक भी चोटिल हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शी इम्तियाज गुल और मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अग्रवाल मार्केट के पास अचानक पिकअप वैन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही डाक पार्सल गाड़ी से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और उस पर लदे फल सड़क पर बिखर गए.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन