स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने घरों पर फहराया पार्टी का झंडा

Updated:
विज्ञापन

रूपौली

विज्ञापन

रूपौली. भारतीय जनता पार्टी रूपौली मंडल के डोभा मिलिक पंचायत अंतर्गत लखनौर गांव में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को पार्टी का झंडा फहराकर 46 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रुपौली मंडल के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया. मौके पर लखनौर गांव में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर मंडल महामंत्री मनोज कुमार, रंजीत पासवान, ललन झा, कस्तुरी राम, भारती देवी, बिनोद राम, रुदल मंडल, आरती देवी, विनिता देवी, जयमाला देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन