मृतक के परिजन से मुलाकात कर पप्पू यादव ने की आर्थिक मदद

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के सहरा गांव में पिछले दिनों गैस सिलेंडर फटने से राजेश कुमार की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के सहरा गांव में पिछले दिनों गैस सिलेंडर फटने से राजेश कुमार की मौत हो गयी थी. सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को उनके परिजनों से मुलाकात की और मृतक की पत्नी को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद की. मृतक की पत्नी ने मौत का आरोप पड़ोसी पर लगाया है. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इसकी जांच होनी चाहिए. सांसद श्री यादव शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और भरोसा दिलाया कि वे इस कठिन समय में पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं. सांसद ने स्पष्ट कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाई जायेगी. सांसद यादव ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की त्वरित जांच कर दोषियों को अविलंब पकड़ने की कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बनाती हैं, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने दोहराया कि अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी है और वह हर उस व्यक्ति के साथ हैं, जो अन्याय का शिकार हो रहे हैं. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है. इस मौके पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, संजय सिंह, मंटू यादव अशोक दास, समिउललाह, डबलू खान, सुडु यादव, करन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन