22 सितंबर से शुरू होगा पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7, तैयारी शुरू

Updated at : 24 Aug 2024 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
22 सितंबर से शुरू होगा पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7, तैयारी शुरू

तैयारी शुरू

विज्ञापन

कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स, साइकिलिंग एवं हॉर्स राइटिंग को किया गया शामिल पूर्णिया. पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 की तैयारी को लेकर पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी व प्रशिक्षक मो नैय्यर अली, मो मंजर मोहशिम एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रंगकर्मी मिथलेश राय, क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा शामिल थे. बैठक में सर्वसम्मति से कुश्ती,कबड्डी, एथलेटिक्स, साइकिलिंग एवं हॉर्स राइटिंग को पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 में शामिल किया गया. बैठक में पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा ने कहा कि हम सभी को छोटे-छोटे प्रयास कर खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल का माहौल बनाना चाहिए. मैं तो खुद नहीं खेल सका लेकिन मैं चाहता हूं कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को नि: शुल्क खेलने का अवसर प्रदान करूं ताकि खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में खेलने का अवसर मिल सके. श्री मिश्रा ने कहा कि जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के खेलों के प्रति किया जा रहा प्रयास काफी सराहनीय है. मेरा खेल, मेरा गांव, मेरा खेल मैदान योजना काबिले-तारीफ है. पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति के सदस्य हरिओम स्पोर्ट्स ने कहा कि क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस, फुटबॉल कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स, साइकिलिंग एवं हॉर्स राइटिंग प्रतियोगिता अंडर – 17 आयु वर्ग बालक- बालिका आयु वर्ग के साथ-साथ एवं ओपन टू आल आयु वर्ग में खेला जाएगा.शतरंज प्रतियोगिता भी अंडर -7,9,11 बालक, बालिका आयु वर्ग के साथ-साथ ओपन टू आल में प्रतियोगिता खेला जाएगा. वर्ग में अंडर -17 बालक बालिका आयु वर्ग के साथ साथ ओपन टू आल वर्ग में रखा गया है. पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 22 सितंबर 2024 से पैनोरमा ई होम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर पूर्णिया में आयोजित होगा. प्रतियोगिता का समापन समारोह 22 नवंबर 24 को होगा. सभी विधाओं के लिए नगद पुरस्कार राशि भी रखी गयी है. एथलेटिक्स प्रतियोगिता:- 1.100 मीटर दौड़ 2.200 मीटर दौड़ 3.400 मीटर दौड़ 4.800 मीटर दौड़ 5.1500 मीटर दौड़ 6.डिस्कस 7.भाला ( जैवलिन) 8.लंबी कूद 9.ऊंची कूद 10.गोला ……………. फोटो-24 पूर्णिया 19- बैठक में उपस्थित पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा एवं अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन