पुलिस सप्ताह : विद्या विहार स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 27 Feb 2026 12:09 AM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पूर्णिया पुलिस द्वारा विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा में कक्षा 4 से 7 तक के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता में लगभग 500 से 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.चित्रकला प्रतियोगिता का विषय “नारी सशक्तिकरण” रखा गया. विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से महिलाओं की गरिमा, अधिकार, सुरक्षा एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस पदाधिकारियों राजनंदनी, टीपीओ फणीश्वर नाथ, सुरेन्द्र कुमार, राहुल ओझा सहित अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ. तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य निखिल रंजन ने स्वागत भाषण दिया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.प्रथम स्थान- शैलजा सुमन,द्वितीय स्थान-दीक्षिता रॉय और तृतीय स्थान पर अमन राज रहे.सांत्वना पुरस्कार के रूप में नव्या राज, किशन राज एवं आदित्य आनंद को चित्रकला सामग्री किट प्रदान की गई.विद्यालय परिवार की ओर से पुलिस पदाधिकारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल शांडिल्य,उप-प्राचार्या रीता मिश्रा, प्रशासिका प्रीति पांडेय एवं जूनियर प्रशासिका सुप्रिया मिश्रा उपस्थित रहीं.कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी विद्यालय के कला शिक्षक प्रभास सरकार ने की.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन