विमुक्त बाल श्रमिकों के पुनर्वासन पर शिविर आयोजित

Updated at : 10 Mar 2026 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
विमुक्त बाल श्रमिकों के पुनर्वासन पर शिविर आयोजित

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार सरकार, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन बियाडा अवस्थित संयुक्त श्रम भवन के सभागार में किया गया. इस मौके पर उप श्रम आयुक्त संजीव कुमार ने सभी हितधारकों को विमुक्त बाल श्रमिकों के पुनर्वासन के विषय पर विस्तृत रूप से अवगत कराया. बाल श्रम उन्मूलन विमुक्ति एवं पुनर्वास हेतु राज्य सरकार द्वारा राज्य कार्य योजना की मंजूरी दी गई है. राज्य कार्य योजना के अनुसार बाल श्रम उन्मूलन हेतु धावादल के माध्यम से सघन अभियान चलाकर बाल श्रमिकों का विमुक्ति जारी है. विमुक्ति के समय प्रत्येक बाल श्रमिक को एक माह का राशन हेतु रू0 1500 एवं वस्त्र हेतु रू0 300 का भुगतान किया जा रहा है. साथ ही विमुक्त बाल श्रमिकों को तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में तीन हजार प्रति विमुक्त बाल श्रमिक एवं 25,000 मुख्यमंत्री राहत कोष से एफ डी किया जाता है. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन उप श्रम आयुक्त, संजीव कुमार, सहायक श्रमायुक्त – सह – श्रम अधीक्षक, पूर्णिया; जगन्नाथ पासवान समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में मंच संचालन श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी रूपौली संजीव कुमार चौधरी ने किया.इस अवसर पर पूर्णिया जिला के विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों अमन प्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्णिया पूर्व, आदित्य आकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अमौर प्रशान्त कुमार यादव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बायसी) द्वारा बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास संबंधित जानकारी इस योजना के हितधारकों को विस्तृत रूप से दी गई.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन