मौसम: अभी राहत के आसार नहीं, बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 04 Aug 2025 6:49 PM
मौसम का मॉनसूनी सिस्टम फिलहाल पूर्णिया पर मेहरबान है. यही वजह है कि अभी झमाझम बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है.
पिछले 24 घंटे के अंदर पूर्णिया में हुई कुल 271 मिलीमीटर बारिश
पूर्णिया. मौसम का मॉनसूनी सिस्टम फिलहाल पूर्णिया पर मेहरबान है. यही वजह है कि अभी झमाझम बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. आईएमडी की मानें तो आने वाले आठ अगस्त तक मूसलाधार बारिश झेलनी पड़ सकती है. आईएमडी द्वारा जिले में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस हिसाब से यहां अभी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. पिछले 24 घंटे में यहां कुल 271 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी है.यह अलग बात है कि मौसम के इस मूड से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, क्योंकि धान के खेतों को पर्याप्त पानी मिल गया है. मौसम विभाग की मानें तो अभी लगातार तेज हवाएं चलेंगी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम भी सुहावना बना रहेगा. इधर, पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स की मानें तो सोमवार से बुधवार तक चमक-गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. मौसम इंडेक्स में लगातार आठ अगस्त तक मूसलाधार बारिश के संकेत दिए गये हैं, जबकि 9-10 अगस्त को बारिश और वज्रपात की संभावना बतायी गयी है. इस बीच पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 29.4 एवं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










