उद्योग के नाम पर जमीन लेने का विरोध
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 Jan 2026 7:08 PM
बीकोठी
बीकोठी. प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के बेलापेमु गांव के दरगाहा टोला,खरवार टोला, सर्वोदय टोला एवं दुर्गास्थान टोला के दर्जनों लोगों ने 250 व्यक्तियों के संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन अंचलाधिकारी को देकर बेलापेमु स्थित जमीन को औद्योगिक प्रक्षेत्र की जमीन में चिह्नित करने का विरोध किया है. इस बाबत बेलापेमु गांव के विजेंदर शर्मा, सुशील शर्मा, इतवारी शर्मा, रासबिहारी मंडल, दुलारचंद शर्मा, ललित नारायण शर्मा,मानस कुमार, सरयुग शर्मा, विष्णुदेव शर्मा सहित अन्य दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपकर जमीन देने से इनकार किया. इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हमलोगों ने प्रस्ताव भेजा था. लेकिन ग्रामीण अगर नही नही चाहेंगे तो औद्योगिक नगर नही बनेगा. ग्रामीणों को परेशान होने की आवश्यकता नही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










