बेलौरी में नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत

Published at :20 Feb 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
बेलौरी में नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत

मुफस्सिल थानाक्षेत्र

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बेलौरी स्थित सौरा नदी में बुधवार को डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. गुरुवार की सुबह गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम की मदद से युवक का शव नदी से निकला गया. मृत युवक की पहचान रूई गोला वार्ड नंबर 42 निवासी 40 वर्षीय अवलेश शर्मा पिता अभिनंदन शर्मा के रूप में हुई. परिजन ने बताया कि घर से मजदूरी करने के लिए निकला था. घर वापस नहीं आया तो हमलोग काफी खोजबीन किये. नदी में शव मिला. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के चार पुत्री, दो पुत्र, पत्नी दुलारी देवी समेत पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. वार्ड परिषद प्रतिनिधि चंदन कुमार, राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक घटनास्थल पर मौजूद रहे. थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि शव को नदी से निकलकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को दे दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन