जनगणना के लिए प्रपत्र एक के प्रारूप प्रकाशन पर 18 मई तक आपत्ति

Published by :Abhishek Bhaskar
Updated at :12 May 2026 6:17 PM
विज्ञापन
जनगणना के लिए प्रपत्र एक के प्रारूप प्रकाशन पर 18 मई तक आपत्ति

श्रीनगर

विज्ञापन

श्रीनगर. वर्ष 2011की जनगणना के आलोक में प्रपत्र एक का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी गनोर पासवान ने बताया कि प्रपत्र एक का प्रारुप प्रकाशन बीते चार मई को कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रपत्र प्रारूप का प्रकाशन सभी नौ पंचायतों के लिए सार्वजनिक करते हुए प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर चिपका दिए गए हैं. बीडीओ ने बताया कि प्रपत्र एक के प्रारुप के लिए दावा आपत्ति दाखिल करने की निर्धारित तिथि आगामी अठारह मई 2026 तक है. इस अवधि के तहत सभी नौ पंचायतों के लोग अपनी आपत्ति दाखिल कर सकतें हैं. आपत्तियों का निष्पादन आगामी 22 मई तक किया जाएगा. इससे संबंधित अपील वादों का निष्पादन आगामी 29 मई तक किया जाएगा. प्रपत्र एक का अंतिम प्रकाशन पांच जून 2026 तक किया जाएगा. प्रपत्र एक के आंकड़ों का जिला गजट में प्रकाशन होने की अंतिम तिथि 9 जून निर्धारित की गई है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन