न्यूट्री उत्सव से उद्यमशीलता को बढ़ावा व स्टार्टअप की प्रेरणा : प्रो. विवेकानंद

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :07 May 2026 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूट्री उत्सव से उद्यमशीलता को बढ़ावा व स्टार्टअप की प्रेरणा : प्रो. विवेकानंद

प्रो. विवेकानंद बोले

विज्ञापन

– पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग की ओर से न्यूट्री उत्सव कार्यक्रम का कुलपति ने किया उदघाटन पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग की ओर से न्यूट्री उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो.विवेकानंद सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उद्यमशीलता को बढ़ावा देते हैं और छात्राएं इसे स्टार्टअप के तौर पर भी शुरू कर सकती हैं. इससे पहले कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह, डीएसडब्लू प्रो. अरविंद कुमार वर्मा, कुलसचिव प्रो.अखिलेश कुमार, सीसीडीसी प्रो. संतोष कुमार सिंह, कुलानुशासक डॉ उदय नारायण सिंह, महाविद्यालय निरीक्षक डॉ गोपाल कुमार और गृह विज्ञान के विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर तुहिना विजय ने दीप प्रज्वलन कर किया. स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने आरोग्यम कैफे का संचालन किया. आरोग्यम कैफे का टैगलाइन के आधार पर खाद्य पदार्थ बनाए गए और विक्रय भी किए गए . इसमें मुख्यतः शामिल सभी खाद्य पदार्थ मधुमेह, हृदय रोग ,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं अवसाद तथा तनाव को दूर करने में सहायक थे. इस कार्यक्रम का सफल संचालन गृह विज्ञान विभाग की डॉ. सविता कुमारी ,डॉ. एस के सुमन ,प्रो.तुहिना विजय एवं स्नाकोत्तर गृह विज्ञान सेमेस्टर चतुर्थ की छात्राओं ने किया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन