अब यातायात नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, ऑन स्पॉट भरना होगा जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
अब यातायात नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, ऑन स्पॉट भरना होगा जुर्माना

यातायात नियमों की अनदेखी करने पर वाहन चलाने वालों को ‘ऑन स्पॉट’ भरना पड़ेगा जुर्माना अन्यथा संबंधित वाहन को जब्त कर लिया जायेगा

विज्ञापन

15 अप्रैल से जिले के खास-खास चौक-चौराहों पर चलेगा विशेष जांच अभियान

पूर्णिया. यातायात नियमों की अनदेखी करने पर वाहन चलाने वालों को ‘ऑन स्पॉट’ भरना पड़ेगा जुर्माना अन्यथा संबंधित वाहन को जब्त कर लिया जायेगा और जुर्माने की राशि भरने के बाद ही उसे छोड़ा जायेगा. ये बातें जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर शरण ओमी एवं यातायात डीएसपी कौशल किशोर कमल ने संयुक्त रूप से प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पेशल ड्राइव चलाने के आदेश के मद्देनजर जिले के ख़ास-ख़ास चौक-चौराहों जैसे आरएनसाव चौक, फोर्ड कंपनी चौक, लाइन बाजार, गिरिजा चौक आदि स्थानों पर विशेष रूप से परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान में वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, इंश्योरेंस, पोल्यूशन सर्टिफिकेट के अलावा हेलमेट, सीट बेल्ट आदि की जांच की जायेगी. उन्होंने कहा कि पूर्व से ही ऐसे कार्य लगातार जिले में किये जा रहे हैं लेकिन वाहन चालकों पर ज्यादा असर नहीं देखा जा रहा है वे चालान की रशीद लेकर चले जाते हैं या फेंक देते हैं, लेकिन इस बार चालान कटने की स्थिति में ऑन स्पॉट उन्हें काटी गयी चालान की राशि का भुगतान करना होगा अन्यथा उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया जायेगा और चालान की राशि जमा करने के बाद ही उनके वाहन को छोड़ा जायेगा. उन्होंने लोगों से अपील भी की कि अगर कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर घर से निकल रहे हैं तो तमाम कागजातों को अपडेट और अपने साथ रखें, 15 अप्रैल से यह विशेष अभियान जिले में शुरू होगा.

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन