पूर्णिया विवि के पैट 2024 व पैट 2025 में अब 6 मार्च तक समर्थ पोर्टल पर अप्लाई

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Feb 2026 5:33 PM

विज्ञापन

पूर्णिया विवि

विज्ञापन

– पैट 2024 में 61 और पैट 2025 में 104 सीट पूर्णिया. पूर्णिया विवि ने पैट 2024 व पैट 2025 के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई की तारीख विस्तारित कर दी है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में यह पहल की गयी है. इस संबंध में विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पैट 2024 व पैट 2025 में अब 6 मार्च तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. जानकारी के अनुसार, पैट 2024 में सीटों की संख्या 61है. जबकि पैट 2025 में 104 सीट दी गयी है. पैट 2024 के लिए बॉटनी में 1, कैमिस्ट्री में 1, मैथ में 3, फीजिक्स में 4, जूलॉजी में 1, कॉमर्स में 2, इकोनोमिक्स में 9, जियोग्राफी में 0, हिस्ट्री में 4, होम साइंस में 2, पॉलिटिकल साइंस में 3, साइकोलॉजी में 1, सोशियोलॉजी में 2, इंग्लिश में 7, हिन्दी में 10, मैथिली में 1, म्यूजिक में 0, फिलोसोफी में 5, संस्कृत में 1 और उर्दू में 4 सीट शामिल हैं. इसी प्रकार से पैट 2025 के लिए बॉटनी में 1, कैमिस्ट्री में 7, मैथ में 6, फीजिक्स में 6, जूलॉजी में 3, कॉमर्स में 4, इकोनोमिक्स में 16, जियोग्राफी में 6, हिस्ट्री में 2, होम साइंस में 5, पॉलिटिकल साइंस में 3, साइकोलॉजी में 8, सोशियोलॉजी में 3, इंग्लिश में 9, हिन्दी में 6, मैथिली में 0, म्यूजिक में 1, फिलोसोफी में 8, संस्कृत में 5 और उर्दू में 5 सीट शामिल हैं. साइकोलॉजी में 8, सोशियोलॉजी में 3, इंग्लिश में 9, हिन्दी में 6, मैथिली में 0, म्यूजिक में 1, फिलोसोफी में 8, संस्कृत में 5 और उर्दू में 5 सीट शामिल हैं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन