13 प्रखंडों के 66 पैक्सों में चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू, 20 अप्रैल को होगा मतदान

Updated at : 07 Apr 2026 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
13 प्रखंडों के 66 पैक्सों में चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू, 20 अप्रैल को होगा मतदान

20 अप्रैल को होगा मतदान

विज्ञापन

श्रीनगर प्रखंड में पैक्सों का किया जा चुका है गठन

सबसे अधिक बनमनखी प्रखंड में 15 पैक्सों में होगा चुनाव

पूर्णिया. जिले में पैक्स अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर सहकारिता विभाग इसकी तैयारियों में लगा है. इसके लिए सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी का दायित्व दिया गया है. विभाग इस चुनाव को सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में लगा है. इसी कड़ी में सम्बंधित प्रखंडों में आज से शुरू हो रहे नामांकन को ले गहमागहमी भी तेज हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार जिले के 13 प्रखंडों में पैक्सों के चुनाव कराए जाने हैं जबकि शेष एक प्रखंड श्रीनगर में हाल ही में पैक्स का चुनाव संपन्न कराया जा चुका है. इस सम्बन्ध में सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 प्रखंडों में कुल 66 पैक्सों के चुनाव कराये जायेंगे. उम्मीदवारों के नामांकन के लिए 8 एवं 9 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी है जबकि 20 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन यानि 20 अप्रैल को ही मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा की जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि दूरस्थ इलाकों वाले तीन प्रखंड रुपौली, बैसा एवं अमौर में अगले दिन 21 अप्रैल को परिणाम घोषित किये जायेंगे. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के लिए 189 बूथ बनाये जायेंगे जबकि निर्विरोध चयन की स्थिति में इसकी संख्या घट सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पैक्स सदस्य मतदाताओं की संख्या करीब 1.4 लाख है.

प्रखंडवार चुनाव कराए जानेवाले पैक्सों की संख्या

अमौर में 11, बैसा में 05, बायसी में 05, बनमनखी में 15, बडहरा कोठी में 02, भवानीपुर में 03, डगरुआ में 03, धमदाहा में 07, जलालगढ़ में 02, कसबा में 01, कृत्यानंद नगर में 01, पूर्णिया पूर्व में 03 और रुपौली में 08 पैक्सों सहित कुल 66 स्थानों पर चुनाव कराए जा रहे हैं.

– 13 प्रखंडों के 66 पैक्सों का होना है चुनाव

– प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्वाची पदाधिकारी का मिला है दायित्व

– नामांकन की तिथि – 8 एवं 9 अप्रैल

– नामांकन पत्रों की जांच – 10 और 11 अप्रैल

– नाम वापसी एवं सिंबल प्रदान की तिथि – 13 अप्रैल

– मतदान की तिथि – 20 अप्रैल प्रातः 7 बजे से 04.30 बजे तक

– मतगणना की तिथि – 20 अप्रैल

– मतदाताओं की संख्या – 1.4 लाख लगभग

– मतदान केन्द्रों की संख्या – 189

बोले अधिकारी

जिले में समितियों के चुनाव को लेकर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जिला कोषांग का गठन किया गया है. चुनाव की प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल रही है जिसका लगातार रिव्यू उनके द्वारा किया जा रहा है. कुल 13 प्रखंडों में 66 पैक्सों के चुनाव कराये जायेंगे. सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर तरफ तैयारियां की जा रही है.

अजीत कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी

B

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन