ePaper

कृषि संकल्प अभियान से खेती में नई उम्मीद

Updated at : 30 May 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
कृषि संकल्प अभियान से खेती में नई उम्मीद

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई. 12 जून तक यह अभियान चलाया जायेगा. कृषि विज्ञान केंद्र पूर्णिया द्वारा जलालगढ प्रखंड के अंतर्गत डिमिया, निजगेंहूंवा और जलालगढ़ के सीमा गांव में इस अभियान को चलाया जा रहा है. मौके पर केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ के एम सिंह, डॉ गोविंद कुमार, डॉ विनय कुमार, कृषि विभाग के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गीतांजलि, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप रजक, कृषि समन्वयक, निरंजन झा, इफको के सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से विकसित कृषि संकल्प अभियान में भाग लिया. इसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कई मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा कर किसानों को जानकारी दी. साथ ही बताया कि जिले के सभी प्रखंडो में 29 मई से लेकर 12 जून तक यह अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत किसानों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, खरीफ फसलों की खेती, किसानों द्वारा किए गए नवाचार, फीडबैक एवं आय सृजन पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी. साथ ही कृषकों के बीच प्रचार साहित्य का वितरण भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन