बाड़ीहाट लक्ष्मी पूजा समिति की नयी कमेटी गठित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Oct 2024 5:54 PM

विज्ञापन

बाड़ीहाट लक्ष्मी पूजा समिति

विज्ञापन

पूर्णिया. बाड़ीहाट लक्ष्मी पूजा समिति की एक बैठक लक्ष्मी मंदिर प्रांगण में संजय मोहन प्रभाकर की अध्यक्षता में हुई. इसमें वर्ष 2023 की समिति को भंग कर वर्ष 2024 लक्ष्मी पूजा समिति का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से लक्ष्मी पूजा समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, उपाध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद अमित कुमार बबलू,सचिव त्रिलोक चंद पांडे ऊर्फ बौआ पांडे, उपसचिव रवि कुमार साह,कोषाध्यक्ष दीपक साह, उप कोषाध्यक्ष काली चरण, अंकेक्षक संजय आर्या एवं सुबीर कुमार का चयन किया गया. इसके अलावा पूजा व्यवस्था में रंजन कुमार उर्फ़ रवि साह, मंजीत गुप्ता, डब्लू राय, रंजीत कुमार साह,संतोष कुमार साह, विक्रम कुमार आदि को शामिल किया गया है. बैठक में गत् वर्ष के आय व्यय को रखा गया और इस वर्ष की तैयारी पर चर्चा की गई.साथ ही पांच दिवसीय पूजा अर्चना के अवसर पर आयोजित होने वाले मेला को व्यापक करने का विचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन