परिवार नियोजन पखवारा पर किया जागरूक
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 05 Dec 2025 6:44 PM
बीकोठी
बीकोठी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकोठी के प्रखंड उत्पेरक रंजीत कुमार की अध्यक्षता में परिवार नियोजन पखवारा को लेकर आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसीलेटर के साथ औराही पंचायत के महादलित टोला में बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड उत्पेरक रंजीत कुमार ने बताया कि आगामी12 दिसम्बर तक परिवार नियोजन पुरुष पखवारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान पुरुष एवं महिला बंध्याकरण का लक्ष्य रखा गया है. परिवार नियोजन के लिए स्थायी तथा अस्थायी साधनों के बारे में परिवार नियोजन परामर्शक रंजीत कुमार ने कहा कि इसके लिए नवविवाहित जोड़े का काउंसलिंग करना आवश्यक है .साथ ही सभी आशा को अपने पोषक क्षेत्र में जागरूक करने की आवश्यकता है. बैठक में मुख्य रूप से आशा फैसिलेटर अनिता कुमारी, निभा कुमारी,आशा पुनम देवी, रीना देवी,आशा देवी, गीता देवी,पुनम देवी, सोनी देवी,संजू देवी, मीना देवी, कविता देवी आदि उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










