मेरा संकल्प-आपका विश्वास, मेरा प्रयास, रूपौली का विकास : शंकर सिंह

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 5:13 PM

विज्ञापन

विधायक ने एक साथ कई योजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन

रूपौली के निर्दलीय विधायक ने एक साथ कई योजनाओं का किया शिलान्यास पूर्णिया. रूपौली के निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने भवानीपुर प्रखंड में जनसरोकार से जुड़े एकसाथ दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण समिति सह स्वच्छता समिति अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रतिमा सिंह उर्फ सुनीता सिंह भी मंच पर उपस्थित रहीं. विधायक शंकर सिंह ने जिन योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया उनमें भवानीपुर बाजार से बलदेव आरसीडी रोड तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, कुशहा पंचायत भवन से जुम्मन टोला तक पक्की सड़क का उद्घाटन, भवानीपुर चौक से बस स्टैंड तक नई सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत, नगर पंचायत खेल मैदान में भव्य कलामंच का शिलान्यास, शहीदगंज पंचायत के लतामबाड़ी गांव में सामुदायिक भवन का उद्घाटन,सुरैती पंचायत डुमरा गांव स्थित सरस्वती स्थान पर कलामंच का उद्घाटन,लाठी पंचायत रायपुरा गांव स्थित भगवती स्थान पर कलामंच एवं मोहल्लों तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य,इसके साथ ही विभिन्न टोला और पंचायतों में नाले, चबूतरे एवं संपर्क पथों का लोकार्पण शामिल है. इन योजनाओं में से कई कार्य विधायक निधि योजना से पूरे किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है.भवानीपुर के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक शंकर सिंह ने कहा कि आपका विश्वास ही मेरी ताक़त है. विकास का हर कदम सिर्फ और सिर्फ जनता के नाम है. मेरा संकल्प है- आपका विश्वास, मेरा प्रयास, रूपौली का विकास. विधायक निधि योजना से लेकर राज्य व केंद्र की तमाम योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता है. प्रतिमा सिंह उर्फ सुनिता सिंह ने कहा कि आज जिन योजनाओं की नींव रखी गई है, वे हमारे गांव-गांव की तस्वीर बदल देंगी.शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और संस्कृति हर क्षेत्र में विकास की नई गंगा बहेगी. रूपौली विधानसभा अब विकास के पथ पर अग्रसर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन